सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Past Indefinite Tense In Hindi | Simple Past Tense Exercise,Rules

Simple past Tense exercise in hindi | Past Indefinite Tense exercise Hindi To English Translation

नमस्कार मित्रों Edhence.blogspot.com के इस नए ब्लाग पर आपका स्वागत है। इस ब्लॉग पर हम Past Indefinite Tense in Hindi with Exercise के बारे  में विस्तार से समझेंगे अगर आप  पास्ट इंडेफिनिट टेंस के rules, example or exercises को हिंदी में समझना चाहते हैं तो कृपया इस ब्लॉग को पूरा पढ़े।

इससे पहले हमने Present Tense के चारो प्रकारों के बारे में विस्तार से समझाया है।अगर आप Present Indefinite Tense, Present Continuous Tense, Present Perfect Tense, Present Perfect Continuous Tense के बारे में पढ़ना चाहते हैं तो कृपया लिंक पर क्लिक करे।

चलिए Past Indefinite Tense in Hindi Exercise का ब्लॉग शुरू करते हैं।

Past Indefinite Tense in Hindi

इस Tense का प्रयोग Past में निश्चित समय पर कार्य का पूरा होना दर्शाता है इसकी पहचान निम्नलिखित है।

पहचान-

जिन हिंदी वाक्यों की क्रिया के अंत में ता था, ती थी, ते थे, आ, ई, ए आदि शब्द आते हैं वे वाक्य Past Indefinite Tense के होते हैं।

जैसे - वह आया । वे गए । वह शोर मचाता था। आदि।

बनाने के नियम-

Affirmative sentences 

1- इस Tense के Affirmative sentences में प्रत्येक कर्ता(subject) के  साथ verb(क्रिया) की दूसरी अवस्था का प्रयोग करते हैं।
2- इस Tense के affirmative sentences में सहायक क्रिया का प्रयोग नहीं करते हैं। तथा वाक्य को निम्न प्रकार बनाते हैं।

Order-

Subject + verb की 2nd form + object + Remaining part.

कर्ता + क्रिया की द्वितीय अवस्था + कर्म +शेषभाग +।

Examples-

1- वह एक अच्छा गाना गाता था ।
He sang a good song.
2- उसने आज खाना खाया।
He ate food today.
ऊपर दिए गए वाक्यों को हमने बताए हुए order के अनुसार बनाया (translate) है। सबसे पहले हमने कर्ता (Subject) को लिखा उसके बाद क्रिया की दूसरी अवस्था(verb की 2nd form) को लिखा फिर  और फिर कर्म (object) को लिखा उसके बाद हमने वाक्य में हमने शेषभाग को लिखा ।
इसी तरीके से आप past Indefinite tense के वाक्यों का हिंदी से इंग्लिश में अनुवाद कर सकते हैं।

Negative Sentences

1- नकारात्मक वाक्यों में सभी कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया did का प्रयोग करते हैं तथा नहीं शब्द की अंग्रेजी not को सहायक क्रिया के बाद लिखते हैं।

2- नकारात्मक वाक्यों में क्रिया की प्रथम अवस्था (V.1) का प्रयोग होता है।

3- यदि वाक्य में कभी नहीं शब्द आए तो कभी नहीं के लिए Never का प्रयोग करते हैं तथा क्रिया की दूसरी अवस्था का प्रयोग होता है।

Examples

1- मोहन ने कल पतंग नहीं उड़ाई।

Mohan did not fly the kite yesterday.

2- मैंने कल दो पत्र नहीं लिखे थे ।

I did not write two letters yesterday.

3- मेरा भाई लखनऊ कभी नहीं गया।

My brother never went to Lucknow.

4- आज बारिश नहीं हुई।

It didn't rain today.

5- तुमने सच नहीं बोला। 

You did not speak the truth.

6- मेरे भाई ने राघव को नहीं पीटा।

My brother did not beat Raghav.

Interrogative sentences 

1- यदि वाक्य के आरंभ में क्या शब्द आए तो वाक्य में सहायक क्रिया did का प्रयोग सबसे पहले करते हैं।

Order- Did + Subject + verb.1 + object +R.P. + ?

2- यदि वाक्य के बीच में कोई प्रश्नवाचक शब्द आए तो उस प्रश्नवाचक शब्द की अंग्रेजी सबसे पहले लिखते हैं। शेष वाक्य ऊपर बताए गए नियम के अनुरूप बनाते हैं।

Example- 

1- क्या साहिल ने कमरा धोया था ?

Did sahil wash the room?

2- वह इस वर्ष कैसे पास हुई थी ?

How did she pass this year?

3- क्या तुमने आज खाना खाया ?

Did you eat food today ?

4- विजय ने कल किसे पढ़ाया ?

Whom did Vijay teach yesterday ?

5- अध्यापक ने आज अंग्रेजी क्यों नहीं पढाई?

Why did the teacher not teach English today ?

6- आज तुमने झूठ क्यों बोला?

Why did you tell a lie today?

7- मदन ने क्रिकेट क्यों नहीं खेला ?

Why did Madan not play cricket?

8- तुमने मुझे क्यों नहीं बताया ?

Why did you not tell me ?

इसे भी पढ़े - Tense in Hindi

 Past Indefinite Tense  Exercise in Hindi to English

1- राघव ने पतंग नहीं उड़ाई।
Raghav did not fly the kite.
2- मेरे भाई ने रेडियो नहीं बेचा.
My brother did not sell the radio.
3- क्या अध्यापक ने तुम्हें उर्दू नहीं पढाई।
Did the teacher not teach you Urdu?
4- चोर को किसने पकड़ा ।
Who caught the thief.
5- यह बात तुमसे किसने कही थी?
Who told you this?
6- लड़का जलते हुए जहाज की छत पर खड़ा था।
The boy stood on the burning deck.
7- राम के भाई ने कल मेरे छोटे भाई की सहायता क्यों नहीं की?
Why did Ram's brother not help my younger brother yesterday?
8- कल वह कहां गया था?
Where did he go yesterday?
9- उसने तुम्हें क्यों नहीं बुलाया?
Why did he not call you?
10- क्या तुमने कभी ताजमहल नहीं देखा?
Did you never see the Taj Mahal?
11- राघव ने इस लड़के क्यों पीटा?
Why did Raghav beat this boy?
12- मेरा भाई कहां गया?
Where did my brother go?
13- मैने उसे गाली नहीं दी?
I did not abuse him?
14- मीरा ने एक अच्छा गीत गाया।
Meera sang a good song.
15- मेरे पिता जी ने मुझे सौ रुपए दिए।
My father gave me hundred rupees.
Or 
My father gave hundred rupees to me.
16- तुम्हारे भाई ने क्रिकेट क्यों नहीं खेला? 
Why did your brother not play cricket?
17- अध्यापक ने हमें क्यों नहीं पढ़ाया?
Why did teacher not teach you?
18- वे आज कहाँ गए ?
Where did they go today?
19- पिता जी ने अमन को क्यों नहीं पीटा ?
Why did father not beat Aman.
20- वह लड़का मेरे छोटे भाई के साथ इस मैदान में नहीं आया।
That boy did not come in this field with my younger brother.
21- तुमने कौन सी पुस्तक पढ़ी ?
Which book did you read ?
22- क्या रमन ने तुम्हें नहीं पीटा ?
Did Raman not beat you ?
23- शिकारी ने हिरण को मार डाला।
Hunter killed the deer.
24- शेर ने शिकारी को नहीं मारा।
Lion didn't kill the hunter.
25- यह लड़का तुम्हारे साथ क्यों नहीं आया?
Why did this boy not come with you?
26- उसने झूठ क्यों बोला ?
Why did he/she tell a lie ?
27- मैंने तुम्हें कब बुलाया ?
When did I call you ?
28- मेरे भाई ने मुझे कभी नहीं पीटा ?
My brother never beat me ?
29- मोहन बाजार कब गया ?
When did Mohan go to market ?

Past Indefinite Tense in Hindi Exercise के हमारे इस ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद  आशा है आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होगी अब आप Past Indefinite Tense की Hindi exercise को  English में translate कर पायेंगे। यदि आपको Simple Past Tense in Hindi to English translation के विषय में कुछ अन्य जानकारी चाहिए तो कृपया हमें comment box बताएं। 

धन्यवाद 


 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Simple Present Tense Story In Hindi | Present Indefinite Tense stories in Hindi To English Translation

Simple Present Tense Story In Hindi | Present  Indefinite Tense stories Hindi To English Translation आज के इस आर्टिकल में हम simple present tense की stories का Hindi से English translation समझेंगे।इस आर्टिकल में Simple present Tense की कहानी Hindi में लिखी गई है साथ ही उसको English में Translate भी किया गया है। Table Of Contents    Story- 1 1- Translate the following stories in English (Simple Present Tense)-   चंदन एक  साधारण व्यक्ति है । वह एक किसान है। वह गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता है ।वह सुबह जल्दी उठता है । वह दांत साफ करने के लिए ब्रश का प्रयोग नहीं करता है । वह नीम के पेड़ की छोटी टहनी (दातून) से दांत साफ करता है। नहाने के बाद वह नाश्ता करता है। वह सुबह जल्दी अपने खेत पर जाता है।वह बाजार से खाना नहीं खरीदता है। वह इसे अपने खेत में उगाता है।वह कुछ सब्जियां जैसे आलू,प्याज और टमाटर भी उगाता है।वह पैसे से कपड़े नहीं खरीदता है।वह दुकानदार को कुछ चावल और गेहूं दे देता है और दुकानदार उसके बदले में उसे कपड़े दे देता है। Translation- Chandan is a simple pers

Present Indefinite Tense in Hindi with examples | exercise & rules

present indefinite tense translation hindi to english exercise नमस्कार दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम Present Indefinite Tense in Hindi to English Translation के rules, examples or exercises को समझेगें।अगर आप भी Present Indefinite Tense के बारे में Hindi ( हिन्दी) में विस्तृत रूप से पढ़ना चाहते हैं तो कृपया इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें । अंत में आपको पूरी exercise का Hindi से English में अनुवाद भी बताया गया । अगर आप सभी टेंस के  बारे में जानना चाहते हैं  तो हमारे tense in Hindi आर्टिकल को पढ़ें।  Table Of Contents Present Indefinite Tense In Hindi  पहचान  -   जिन हिंदी वाक्यों की क्रिया के अंत में ता है , ती है , ते हैं आदि शब्द आते हैं |वे वाक्य Present Indefinite Tense के होते हैं। जैसे - वे लड़के अपना कार्य समय पर पूरा नहीं करते हैं।  वाक्यों को बनाने के नियम  -   1-इस काल के साधारण वाक्यों में सहायक क्रिया (helping verb) का प्रयोग नहीं करतें हैं । 2- प्रेजेंट इंडेफिनिट टेंस के सकारात्मक वाक्यों में एकवचन कर्ता के साथ क्रिया की प्रथम अवस्था में s या es जोड़ते हैं।तथा बहुवचन कर्ता